अंतरराष्ट्रीय

Indonesia Landslide: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में बाढ़ और भूस्खलन, 14 लोगों की मौत

स्थानीय बचाव एजेंसी के प्रमुख मेक्सियनस बेकाबेल ने बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के लुवु जिले में गुरुवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 04, 2024 | 10:35 AM IST

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय बचाव एजेंसी के प्रमुख मेक्सियनस बेकाबेल ने बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के लुवु जिले में गुरुवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। बाढ़ से 13 उप-जिले प्रभावित हुए हैं।

क्षेत्र में अधिकतर जगह पानी और कीचड़ नजर आ रहा है।बारिश के कारण 1,000 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 42 तहस-नहस हो गए हैं। एक खोज और बचाव दल ने रबड़ की नौकाओं और अन्य वाहनों का उपयोग करके निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने शनिवार को कहा कि 100 से अधिक निवासियों को प्रभावित क्षेत्र के बाहर मस्जिदों या उनके रिश्तेदारों के घरों में ले जाया गया है।

First Published : May 4, 2024 | 10:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)