अंतरराष्ट्रीय

US-Iran Talks: 10 मिनट में बदला ईरान का रुख! ट्रंप ने ठुकराया पहला ऑफर, नया प्रस्ताव आया तो बढ़ा सस्पेंस

अमेरिका-ईरान वार्ता में नया मोड़, Donald Trump ने ईरान के प्रस्ताव ठुकराए, सख्त रुख के बीच पाकिस्तान की भूमिका अहम

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 26, 2026 | 8:49 AM IST

US-Iran Talks: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बीच एक नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने हाल ही में एक नया शांति प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उन्हें वह पूरी तरह संतोषजनक नहीं लगा, इसलिए उसे खारिज कर दिया गया।

ट्रंप ने बताया कि जब उन्होंने इस प्रस्ताव को रद्द किया, तो सिर्फ 10 मिनट के भीतर ईरान की तरफ से एक और नया प्रस्ताव भेजा गया, जो पहले से बेहतर था। हालांकि, उन्होंने इस नए प्रस्ताव की पूरी जानकारी साझा नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि ईरान ने इसमें कई पेशकश की हैं।

ट्रंप ने साफ किया कि उनकी एक बड़ी शर्त यह है कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने हाल की वार्ता रद्द कर दी क्योंकि इसमें काफी यात्रा करनी पड़ रही थी और उनके प्रतिनिधि ईरान के शीर्ष नेता से मुलाकात नहीं कर पा रहे थे।

ट्रंप के मुताबिक, अब अमेरिका फोन के जरिए बातचीत करने को तैयार है और ईरान कभी भी संपर्क कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अमेरिका की स्थिति मजबूत है।

ईरान से बातचीत पर ट्रंप का सख्त रुख, पाकिस्तान दौरा रद्द कर कहा, अमेरिका मजबूत स्थिति में

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान दौरा रद्द करने को लेकर कड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा, “मैंने अपने अधिकारियों से साफ कह दिया कि वे 18 घंटे की लंबी यात्रा पर नहीं जाएंगे। हम मजबूत स्थिति में हैं और हमारे पास सभी विकल्प मौजूद हैं। अगर ईरान बात करना चाहता है, तो वह खुद हमसे संपर्क कर सकता है।”

ट्रंप ने आगे कहा कि इस तरह की यात्राओं में समय बर्बाद होता है और बिना किसी नतीजे के बातचीत करना सही नहीं है। उनके मुताबिक, अमेरिका को अब ऐसे कदमों से बचना चाहिए जो बेकार साबित हों।

इससे पहले ट्रंप ने पाकिस्तान जाने वाले अमेरिकी प्रतिनिधियों Steve Witkoff और Jared Kushner की यात्रा भी रद्द कर दी थी। यह दौरा ईरान से जुड़े मुद्दों पर बातचीत के लिए प्रस्तावित था।

ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi शनिवार शाम पाकिस्तान दौरा खत्म कर लौट गए। यह जानकारी पाकिस्तान के दो अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस को दी।

दौरे के दौरान अराघची ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif और सेना प्रमुख Asim Munir समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं थी।

यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दूसरा दौर कराने की कोशिश कर रहा है।

बताया जा रहा है कि इस बातचीत के लिए अमेरिका के दो प्रतिनिधि शनिवार को इस्लामाबाद पहुंच सकते थे। हालांकि, White House ने उनके दौरे के समय को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

First Published : April 26, 2026 | 8:47 AM IST