facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

ये है कारोबार की कला या फिर कला का कारोबार

Last Updated- December 06, 2022 | 1:02 AM IST

बदलाव प्रकृति का नियम है। वक्त की रफ्तार के साथ कदमताल करने की चाहत में अक्सर बहुत सी चीजें पीछे छूट जाती हैं लेकिन धुन के पक्के कुछ लोग पुरानी चीजों से वक्त की धूल झाड़ कर नए जमाने को उनकी अहमियत का अहसास कराते हैं।


रूस में पुरानी पेंटिंग्स को लोगों तक लाने का ऐसा ही बीड़ा उठाया है रूसी कलाकार इल्या काबाकोव ने और उनका साथ दे रहे हैं अरबपति मिखाइल प्रोख्रोव। दूसरे विश्वयुध्दोत्तर काल के नामी गिरामी रूसी कलाकार काबाकोव पुराने कलाकारों की बनाई तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाने जा रहे हैं।
 
काबाकोव का यह प्रयास अपने आप में अनूठा है क्योंकि रूस में यह पहली मौका होगा जब इस तरह की कोई प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस काम के लिए मिखाइल फाउंडेशन 2 करोड़ डॉलर देगा।74 साल के काबाकोव रूस में पनपे वैचारिक कला आंदोलन के प्रणेता रहे हैं। हालांकि सरकार ने इस तरह के किसी भी गैर सरकारी कला आंदोलन को दबाने के पूरे प्रयास किए थे। 1989 में काबाकोव ने अपनी पत्नी एमिलिया के साथ मिलकर इस दिशा में काम करना शुरू किया था।


मॉस्को में लगाई जाने वाली यह प्रदर्शनी पुश्किन म्यूजियम ऑफ फाइन आट्र्स में 15 सितंबर से खोल दी जाएगी। 15 अक्तूबर तक चलने वाली यह प्रदर्शनी एक साथ तीन अलग अलग जगह पर लगेगी। इन स्थानों में हाल ही में दुरुस्त किया गया वह बस डिपो भी शामिल है जिसे 1920 में प्रमुख वास्तुशिल्पी कॉन्सटैनटिन मेलनिकोव ने बनाया था।


मिखाइल प्रोख्रोव फाउंडेशन की प्रवक्ता नतालिया फेदियानीना कहती हैं कि फाउंडेशन काबाकोव के इस काम के लिए 2 करोड़ डॉलर मुहैया करा रही है। काबाकोव की पत्नी एमिलिया काबाकोव ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 150 पेंटिग्स, ड्राइंग और दूसरी वस्तुएं रखी जाएंगी।

First Published - May 1, 2008 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट