अंतरराष्ट्रीय

इजराइल के निर्माण उद्योग को तत्काल श्रमिकों की जरूरत, भारत से आ सकते हैं बड़ी संख्या में मजदूर

इजराइल के ठेकेदार संघ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें तत्काल और मजदूर चाहिए। किसी भी स्थिति में सरकार तय करेगी कि मजदूर कहां से आएंगे।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- November 09, 2023 | 8:14 PM IST

इजराइल को निर्माण परियोजनाओं को जारी रखने के लिए ‘तत्काल’ सैकड़ों हजारों श्रमिकों की आवश्यकता है और ठेकेदारों ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत सहित दूसरे देशों से मजदूरों को लाने के लिए सरकार से जोरदार अपील की है।

इजराइल के ठेकेदार संघ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें तत्काल और मजदूर चाहिए। किसी भी स्थिति में सरकार तय करेगी कि मजदूर कहां से आएंगे।’’ विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि भारत से श्रमिकों को लाकर इस अंतराल को पाटा जा सकता है।

Also read: इजराइल-हमास और अन्य वैश्विक संकट को देखते हुए G7 राष्ट्रों में एकजुटता जरूरी : ब्लिंकन

एक सूत्र ने यहां कहा, ‘‘इजराइली वित्त मंत्री निर बरकत ने इस साल अप्रैल में अपनी भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली में अधिकारियों और अपने समकक्ष से निर्माण क्षेत्र समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारतीयों की भर्ती के बारे में बात की थी।’’

First Published : November 9, 2023 | 8:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)