Nobel Prize | Twitter
Nobel Prize in Chemistry 2023: केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार मौंगी बावेंडी (Moungi G. Bawendi), लुईस ब्रूस (Louis E. Brus) और एलेक्सी एकिमोव (Alexei I. Ekimov) को सूक्ष्म क्वांटम डॉट्स पर उनके काम के लिए देने की घोषणा की गई है। क्वांटम डॉट्स सूक्ष्म अणु होते हैं।
‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के अनुसार, ‘‘इन सूक्ष्म कणों में विशिष्ट गुण होते हैं और अब ये टेलीविजन स्क्रीन और एलईडी लैंप से अपनी रोशनी फैलाते हैं। वे रासायनिक प्रतिक्रियाओं को उत्प्रेरित करते हैं और उनकी स्पष्ट रोशनी एक सर्जन के लिए ट्यूमर ऊतक को रोशन कर सकती है।’’
एकेडमी के महासचिव हंस एलेग्रेन ने बुधवार को स्टॉकहोम में पुरस्कार की घोषणा की। नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है।