अंतरराष्ट्रीय

पन्नू मामले की जांच पर भारत ने कहा, अमेरिका द्वारा दी गई जानकारी को बहुत गंभीरता से लिया गया है

अमेरिका ने पूर्व में कहा था कि भारत सरकार ने पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपों से निपटने में गंभीरता दिखाई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 18, 2024 | 6:16 AM IST

India on Pannu case: सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश के सिलसिले में गठित भारतीय जांच समिति की अमेरिका में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद भारत ने गुरुवार को कहा कि उसने अमेरिका द्वारा दी गई जानकारी को ‘‘बहुत गंभीरता से’’ लिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही। मामले के संबंध में अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) के अभियोग में चिह्नित व्यक्ति के बारे में एक अन्य सवाल पर जायसवाल ने पुष्टि की कि वह व्यक्ति ‘‘अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।’’

अमेरिका ने पूर्व में कहा था कि भारत सरकार ने पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपों से निपटने में गंभीरता दिखाई है। भारतीय अधिकारियों की एक टीम ने हाल में वाशिंगटन में विदेश विभाग और न्याय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

Also read: शेख हसीना और अवामी लीग के 45 नेताओं के खिलाफ एक्शन, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने जारी किया वारंट

अमेरिका के आरोपों के बाद भारत ने साजिश के संबंध में अमेरिका द्वारा दी गई जानकारी की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति नियुक्त की। जायसवाल ने बताया कि समिति के दो सदस्य अमेरिका गए और अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की।

First Published : October 18, 2024 | 6:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)