अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Smog: पूर्वी पाकिस्तान में भारी ‘स्मोग’ के चलते हजारों लोग बीमार पड़े; स्कूल, बाजार बंद

डॉक्टरों ने लोगों को मास्क लगाने और घरों में ही रहने की सलाह दी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 09, 2023 | 8:35 PM IST

Pakistan Smog: पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर के ऊपर जहरीले धुएं की चादर ने हजारों लोगों को बीमार कर दिया है। इस वजह से प्रशासन ने चार दिनों के लिए स्कूल, बाजार और पार्क बंद कर दिए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

लाहौर सबसे प्रदूषित नगरों में से एक

देश के दूसरे सबसे बड़े शहर के दुनिया के सबसे प्रदूषित नगरों में से एक बने रहने के बाद यह फैसला किया गया है। डॉक्टरों ने लोगों को मास्क लगाने और घरों में ही रहने की सलाह दी है। लोगों ने खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें की हैं।

Also read: भारत को ब्रिटेन सुरक्षित देशों की अपनी सूची में शामिल करेगा

लोगों को मास्क लगाने और घरों में ही रहने की सलाह

लाहौर के मुख्य मायो अस्पताल के डॉक्टर सलमान काजमी ने कहा, “श्वसन संबंधी बीमारियों, आंखों में संक्रमण और त्वचा रोगों के लिए अस्पताल जाने से बचने के लिए मास्क लगाएं और घरों में रहें।”

गुरुवार को हवा में ‘‘पीएम2.5’’ या छोटे कणों की सांद्रता का स्तर 450 तक पहुंच गया जिसे खतरनाक माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों में गेहूं की बुआई के मौसम की शुरुआत में पराली को जलाना प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है।

First Published : November 9, 2023 | 8:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)