अंतरराष्ट्रीय

PM Modi विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे दुबई

संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में दुबई में 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 26, 2023 | 6:53 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन (world climate action) में भाग लेने के लिए इस सप्ताह दो दिवसीय यात्रा पर दुबई जाएंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निमंत्रण पर 30 नवंबर से एक दिसंबर तक दुबई की यात्रा करेंगे।

संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में दुबई में 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

First Published : November 26, 2023 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)