अंतरराष्ट्रीय

PM मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन की यात्रा पर जाएंगे

विदेश मंत्रालय में सचिव तन्मय लाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत हमेशा से यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने के लिए कूटनीति और वार्ता की हिमायत करता रहा है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 19, 2024 | 9:43 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कीव यात्रा से कुछ दिन पहले भारत ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने में योगदान देने को इच्छुक है। मोदी राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की के साथ वार्ता करने के लिए 23 अगस्त को यूक्रेन की राजधानी की यात्रा करेंगे।

विदेश मंत्रालय में सचिव तन्मय लाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत हमेशा से यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने के लिए कूटनीति और वार्ता की हिमायत करता रहा है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष पर भी चर्चा होगी। लाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत के रूस और यूक्रेन, दोनों देशों के साथ संबंध हैं। मोदी यूक्रेन की यात्रा से पहले पोलैंड जाएंगे।

 

First Published : August 19, 2024 | 9:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)