अंतरराष्ट्रीय

रूस ने यूक्रेन को अनाज आपूर्ति की अनुमति देने संबंधी सौदे पर रोक लगाई

संयुक्त राष्ट्र और तुर्किये ने पिछले साल दोनों देशों के बीच एक ऐतिहासिक समझौता कराया था, जिसके तहत यूक्रेन को कालासागर क्षेत्र के रास्ते खाद्यान्न की आपूर्ति की अनुमति मिली थी

Published by
भाषा   
Last Updated- July 17, 2023 | 8:03 PM IST

रूस ने युद्ध के दौरान यूक्रेन को अफ्रीका, मध्यपूर्व और एशिया तक अनाज भेजने की अनुमति देने संबंधी अभूतपूर्व सौदे पर सोमवार को रोक लगा दी। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान सौदे पर रोक लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रूस की मांग पूरी होने के बाद ही वह इस सौदे पर से रोक हटाएगा।

पेस्कोव ने कहा, ‘जब रूस से संबंधित कालासागर समझौते को लागू किया जाएगा, तब रूस तत्काल इस सौदे पर से रोक हटा लेगा।’ संयुक्त राष्ट्र और तुर्किये ने पिछले साल दोनों देशों के बीच एक ऐतिहासिक समझौता कराया था, जिसके तहत यूक्रेन को कालासागर क्षेत्र के रास्ते खाद्यान्न की आपूर्ति की अनुमति मिली थी।

Also read: जर्मनी के ‘जबरन मजदूरी कानून’ से भारत के व्यापार पर सीमित असर : GTRI

इससे अलग एक समझौते के तहत पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस को खाद्यान्न और उर्वरक की आपूर्ति की अनुमति मिली थी। रूस और यूक्रेन दुनियाभर में गेहूं, जौ, सूरजमुखी का तेल और अन्य किफायती खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शुमार हैं।

विकासशील देश इन खाद्यान्नों के लिए इन देशों पर निर्भर हैं। रूस ने शिकायत की है कि नौपरिवहन और बीमा पर प्रतिबंध के कारण उसके खाद्यान्न व उर्वरक के निर्यात में बाधा उत्पन्न हुई है।

First Published : July 17, 2023 | 7:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)