अंतरराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे, यूरोपीय संघ के नेता कीव पहुंचे

नेताओं के यूक्रेन पहुंचने से पहले शुक्रवार शाम को रूस के ड्रोन हमले में ओडेसा शहर स्थित एक आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 24, 2024 | 5:51 PM IST

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे होने पर शनिवार को यूरोपीय संघ के कई नेता कीव के प्रति समर्थन जताने के मद्देनजर यूक्रेन की यात्रा पर पहुंचे।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन अलावा इतली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, बेल्जियम के प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर डी क्रू और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो कीव की यात्रा पर पहुंचे। ये सभी नेता रेल मार्ग से एक साथ यहां आये।

इन नेताओं के यूक्रेन पहुंचने से पहले शुक्रवार शाम को रूस के ड्रोन हमले में ओडेसा शहर स्थित एक आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय गवर्नर ओलेह किपर ने बताया कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं घायल हुई हैं। यूरोपीय संघ के नेता दो साल से युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए कीव की यात्रा कर रहे हैं।

कीव पहुंचने पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हम पहले से कहीं अधिक मजबूती से यूक्रेन के साथ खड़े हैं। युद्ध जारी रहने तक हम आर्थिक रूप से, सैन्य रूप से, नैतिक रूप से कीव के साथ हैं।’’

First Published : February 24, 2024 | 5:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)