अंतरराष्ट्रीय

विद्रोह सामने आने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए रूस के रक्षा मंत्री

वैग्नर समूह के रूस के एक शहर पर कब्जा करने और राजधानी की ओर बढ़ने के घटनाक्रम के लिए रूस के तीन शक्तिशाली नेताओं को जिम्मेदार माना जा रहा है जिनमें रक्षा मंत्री भी शामिल हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 26, 2023 | 3:24 PM IST

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु निजी सैन्य समूह ‘वैग्नर’ द्वारा विद्रोह करने और उन्हें हटाने की मांग किये जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आये और उन्होंने सोमवार को यूक्रेन में सैनिकों का निरीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक वीडियो में यह बात सामने आई।

वैग्नर समूह के रूस के एक शहर पर कब्जा करने और राजधानी की ओर बढ़ने के घटनाक्रम के लिए रूस के तीन शक्तिशाली नेताओं को जिम्मेदार माना जा रहा है जिनमें रक्षा मंत्री भी शामिल हैं। हालांकि, बाद में शनिवार को यह विद्रोह थम गया। तब से वैग्नर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन और जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल वी गेरासिमोव ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी तब से सार्वजनिक रूप से कहीं नहीं दिखे हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया जिसमें शोइगु को एक हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते और फिर यूक्रेन में सेना के एक मुख्यालय में सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करते देखा गया।

प्रीगोझिन द्वारा गत शुक्रवार को रक्षा मंत्री और गेरासिमोच को बर्खास्त किये जाने की मांग के साथ राजधानी की ओर कूच करने के बाद से पहली बार शोइगु को देखा गया।

First Published : June 26, 2023 | 3:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)