अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका की अदालत ने 18 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

जाफना में मजिस्ट्रेट ने गुरुवार को 18 मछुआरों को रिहा करते हुए मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की गई नावों के दो चालकों को छह महीने जेल की सजा भी सुनवाई।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 23, 2024 | 8:06 PM IST

श्रीलंका की एक अदालत ने इस महीने की शुरुआत में कथित तौर पर श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किये गये 18 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मछुआरों को सात फरवरी को उत्तरी श्रीलंका के जाफना में डेल्फ्ट द्वीप के समुद्र तट से गिरफ्तार किया गया था। जाफना में मजिस्ट्रेट ने गुरुवार को 18 मछुआरों को रिहा करते हुए मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की गई नावों के दो चालकों को छह महीने जेल की सजा भी सुनवाई। नावों को जब्त करने का आदेश दिया गया। जब मछुआरों को अदालत में पेश किया गया तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Also read: ‘ब्रिटेन, ओमान, ईएफटीए संघ के साथ व्यापार समझौते दुनिया के साथ आर्थिक एकीकरण का सकारात्मक संकेत’

मजिस्ट्रेट ने श्रीलंकाई नौसेना और जाफना में भारतीय उप उच्चायोग कार्यालय की सहायता से उनकी स्वदेश वापसी का आदेश दिया। उत्तरी मछुआरा संगठनों ने 20 फरवरी को जाफना में भारतीय उप उच्चायोग कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू किया और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में भारतीय मछुआरों द्वारा अवैध मछली पकड़ने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की।

श्रीलंकाई नौसेना ने इस महीने में अब तक 40 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2023 के दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने की 35 नौकाओं समेत 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

First Published : February 23, 2024 | 8:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)