अंतरराष्ट्रीय

Turkey-Syria में फिर आया तेज भूकंप, तीन लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल

Published by
भाषा
Last Updated- February 21, 2023 | 11:32 AM IST

तुर्किये में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश के गृह मंत्री सुलेमान सोयलु ने कहा है कि कल तुर्किये और सीरिया में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 213 लोग घायल हो गए।

भूकंप में ध्वस्त हुईं तीन इमारतों में खोज और बचाव कार्य जारी है। इन इमारतों में कुल पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है। भूकंप के ताजा मामले ने तुर्किये और सीरिया के उन कुछ हिस्सों को फिर दहला दिया, जो दो हफ्ते पहले बड़े पैमाने पर आए भूकंप से तबाह हो गए थे।

उस भूकंप में लगभग 45,000 लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने कहा कि कई इमारतें ढह गईं और उनमें रहने वाले लोग फंस गए। दोनों देशों में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन मृतकों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सोमवार को आए भूकंप का केंद्र तुर्किये के हाते प्रांत का डेनफे शहर था, जो छह फरवरी को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

First Published : February 21, 2023 | 9:40 AM IST