अंतरराष्ट्रीय

भारत-सिंगापुर के बीच व्यापार 2022-23 में 18.2% बढ़कर 35.6 अरब डॉलर पर

प्रभाकर ने कहा कि सिंगापुर और भारत के बीच व्यापार में 2022-23 के दौरान 18.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 35.6 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 06, 2024 | 4:29 PM IST

सिंगापुर और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में बढ़कर 35.6 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो सालाना आधार पर 18.2 प्रतिशत अधिक है। भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी।

उच्चायोग में प्रथम सचिव (वाणिज्य) टी प्रभाकर ने कहा कि सिंगापुर भारत का आठवां सबसे बड़ा व्यापार भागीदार (2022-23) है, जिसकी भारत के कुल व्यापार में 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वह सिंगापुर में आयोजित इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। प्रभाकर ने कहा कि सिंगापुर और भारत के बीच व्यापार में 2022-23 के दौरान 18.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 35.6 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

उन्होंने बताया कि 2022-23 में सिंगापुर से हमारा आयात 23.6 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो सालाना आधार पर 24.4 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह सिंगापुर को भारत का निर्यात सालाना आधार पर 7.6 अरब डॉलर से बढ़कर 12 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

First Published : April 6, 2024 | 4:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)