facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों पर यात्रा पाबंदी हटेगी

Last Updated- December 12, 2022 | 5:03 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित भारत से लौटने वाले उनके देश के  नागरिकों पर प्रतिबंध अगले शनिवार को हटाया जाएगा और उसी दिन डार्विन शहर में नागरिकों को स्वदेश लेकर आने वाला पहला विमान पहुंचेगा। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत में 14 दिन तक का वक्त बिताने वाले अपने नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सरकार ने पांच साल कैद या 50,899 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। कई सांसदों, डॉक्टरों, सिविल सोसाइटी और कारोबारियों ने इस कदम की आलोचना की थी। इस मामले पर सरकार के आदेश की अवधि 15 मई को समाप्त हो जाएगी।
मॉरिसन ने कहा, ‘विमानों में ऑस्ट्रेलिया के चालक दल के सदस्य सवार होंगे और उन्हें रवाना होने से पहले रैपिड ऐंटीजन जांच करानी होगी।’ उन्होंने बताया कि इस महीने के अंत तक तीन विमान डार्विन में पहुंचेंगे जबकि भारत से क्वींसलैंड, न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया में भी विमान पहुंचेंगे यानी कि संभवत: छह विमान आएंगे।    

First Published - May 7, 2021 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट