अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप का बड़ा बयान: ‘खार्ग आइलैंड’ पर कब्जा करना मेरी पसंद, ईरान पर और बड़े हमलों की चेतावनी

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका गुरुवार रात ईरान पर फिर से हमला करेगा और इस बार हमले पहले से ज्यादा बड़े और शक्तिशाली होंगे

Published by
एजेंसियां   
Last Updated- June 11, 2026 | 8:19 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह ईरान के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर हब ‘खार्ग आइलैंड’ पर नियंत्रण करना पसंद करेंगे, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि अमेरिकी लोग युद्ध को और ज्यादा बढ़ाने के लिए तैयार होंगे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी।

मेरी पसंद ‘खार्ग आइलैंड’ पर कब्जा करना- ट्रंप

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “हम उनसे बातचीत कर रहे हैं, लेकिन मेरी प्राथमिकता हमेशा से यही रही है कि खार्ग आइलैंड पर कब्जा कर लिया जाए। मेरी पसंद यही होगी। हालांकि मुझे नहीं पता कि अमेरिका इसके लिए तैयार है या नहीं।”

Also Read: फीफा वर्ल्ड कप आते ही क्यों दौड़ पड़ता है भारतीय शेयर बाजार? 36 साल के आंकड़े कर देंगे हैरान 

ईरान पर और बड़े हमलों की चेतावनी

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका गुरुवार रात ईरान पर फिर से हमला करेगा और इस बार हमले पहले से ज्यादा बड़े और शक्तिशाली होंगे। उन्होंने कहा, “आज रात और बमबारी होगी। यह पहले से बड़ी और ज्यादा ताकतवर होगी।” हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि वह पुलों और बिजली प्लाटों जैसे बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के पक्ष में नहीं हैं।

संभावित नए हमलों की बात करते हुए भी ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की संभावना को लेकर बातचीत जारी है और दोनों पक्ष किसी समाधान तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

First Published : June 11, 2026 | 8:19 PM IST