अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: मंगलवार को पुल और बिजली घर होंगे तबाह, दुनिया भर में मचा हड़कंप

ट्रंप ने ईरान के बिजली घरों और पुलों पर हमले की सीधी धमकी देकर सनसनी फैला दी है। मंगलवार को होने वाली इस संभावित कार्रवाई से वैश्विक तनाव बढ़ गया है

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 05, 2026 | 6:53 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त और विवादित बयान दिया है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को जहाजों के लिए नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स और पुलों पर हमला करेगा।

उन्होंने लिखा कि “मंगलवार ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ होगा, सब कुछ एक साथ ईरान में देखने को मिलेगा।” उन्होंने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई होगी।

ट्रंप ने बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर यह अहम समुद्री रास्ता नहीं खोला गया तो हालात ‘नरक जैसे’ हो जाएंगे।

बता दें कि ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ दुनिया के सबसे जरूरी तेल शिपिंग रूट्स में से एक है, जिसे अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद से ईरान ने लगभग बंद कर रखा है। इसी बीच ट्रंप ने यह भी कहा कि सोमवार को वह व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां हाल ही में ईरान में गिराए गए अमेरिकी विमान के दो पायलटों को बचाने के ऑपरेशन पर भी जानकारी दी जाएगी।

First Published : April 5, 2026 | 6:27 PM IST