अंतरराष्ट्रीय

Operation Kaveri के तहत सूडान से 4097 लोगों को निकाला गया, इनमें 3,961 भारतीय: सरकार

भारत ने संघर्षरत सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ अभियान चलाया था जिसे गत पांच मई को समाप्त कर दिया गया

Published by
भाषा   
Last Updated- July 21, 2023 | 4:51 PM IST

भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ (Operation Kaveri) के तहत सूडान में फंसे 4,097 लोगों को सुरक्षित निकाला जिनमें से 3,961 भारतीय और 136 विदेशी थे। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में क्वीन ओझा के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

ऑपरेशन कावेरी पांच मई को समाप्त हुआ

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ चलाकर सूडान में फंसे 4,097 लोगों को सुरक्षित निकाला जिनमें से 3,961 भारतीय नागरिक थे और 136 विदेशी थे। भारत ने संघर्षरत सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ अभियान चलाया था जिसे गत पांच मई को समाप्त कर दिया गया और इसके तहत भारतीय वायु सेना का आखिरी विमान 47 यात्रियों को लेकर स्वदेश लौटा था।

First Published : July 21, 2023 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)