अंतरराष्ट्रीय

US-Iran Tensions: होर्मुज में बड़ा बवाल, ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, कहा- हमला किया तो धरती से मिटा देंगे

US-Iran War: US और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच Trump ने हमलों पर कड़ी चेतावनी दी और सैन्य कार्रवाई व बढ़ती तैनाती की बात कही।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 05, 2026 | 9:16 AM IST

US-Iran Tensions: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। US President Donald Trump ने सोमवार को चेतावनी दी है कि अगर ईरान अमेरिकी जहाजों पर हमला करता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी हमले की स्थिति में ईरान को “दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा”।

Trump ने यह बयान Fox News को दिए इंटरव्यू में दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर भी कई दावे किए। Trump के अनुसार, ईरान ने कुछ ऐसे जहाजों पर हमला किया है जो Strait of Hormuz से गुजर रहे थे और जिन्हें US Central Command के नेतृत्व में चल रहे ‘Project Freedom’ के तहत सुरक्षा दी जा रही थी।

Trump ने दावा किया कि इन जहाजों में एक South Korean cargo ship भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि यह जहाज और कुछ अन्य पोत एक सुरक्षित मार्ग से गुजर रहे थे, लेकिन उन पर हमला किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह घटनाएं उस समय हुईं जब इस क्षेत्र में तनाव पहले से ही काफी ज्यादा है।

US President ने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सात छोटे नावों को नष्ट कर दिया है, जो कथित रूप से हमले में शामिल थीं। Trump ने अपने बयान में South Korea से भी इस मिशन में शामिल होने की अपील की है ताकि इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

Strait of Hormuz को दुनिया का एक बेहद महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और माल की आवाजाही होती है। इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने से वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Donald Trump ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने अब तक सात छोटी नावों को मार गिराया है, जिन्हें वे “फास्ट बोट्स” कहते हैं। उनके अनुसार, इस क्षेत्र में अब दुश्मन के पास ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं।

यह पढ़ें: शांति की उम्मीद या फिर छिड़ेगी जंग? ईरान ने अमेरिका को भेजा ‘मल्टी-लेयर्ड’ शांति प्रस्ताव; ट्रंप ने दिया जवाब

Trump ने यह भी कहा कि इस समय स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) से गुजरने वाले किसी भी जहाज को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने एक दक्षिण कोरियाई जहाज का जिक्र करते हुए कहा कि स्थिति पूरी तरह शांत नहीं कही जा सकती, लेकिन बड़े स्तर पर कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है।

Fox News को दिए बयान में Trump ने बताया कि इस इलाके में अमेरिकी सेना की तैनाती लगातार बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास पहले से ज्यादा और बेहतर गुणवत्ता वाले हथियार और गोला-बारूद मौजूद हैं।

Trump ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया भर में मजबूत सैन्य ठिकाने हैं, जहां अत्याधुनिक हथियार और उपकरण पहले से ही तैनात हैं। जरूरत पड़ने पर इन सभी संसाधनों का उपयोग किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, “हमारे पास दुनिया के सबसे बेहतरीन हथियार हैं और हम जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल करेंगे।”

इस बीच Trump ने यह भी जानकारी दी कि Secretary of War Pete Hegseth और Chairman of the Joint Chiefs of Staff Dan Caine मंगलवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें हालात को लेकर और जानकारी दी जा सकती है।

First Published : May 5, 2026 | 9:16 AM IST