अंतरराष्ट्रीय

इमिग्रेशन पर ट्रंप की नई स्कीम, ₹2.4 लाख लेकर फ्री में लौट जाओ भारत

अवैध प्रवासियों को पैसा देकर भेज रहा अमेरिका, फिर भी हर व्यक्ति पर बचा रहा ₹12 लाख, जानें कैसे

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 18, 2026 | 2:32 PM IST

Project Homecoming: अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के लिए ऐसा ऑफर दिया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। पोस्टरों में ताजमहल दिखाकर साफ संदेश दिया गया है…घर लौटो… और पैसे भी ले जाओ। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने ऐलान किया है कि जो लोग बिना वैध दस्तावेज के रह रहे हैं, उन्हें अपने देश लौटने के लिए मुफ्त फ्लाइट दी जाएगी। इतना ही नहीं, साथ में 2,600 डॉलर यानी करीब ₹2.4 लाख का बोनस भी मिलेगा।

‘Project Homecoming’ क्या है

इस योजना का नाम है “Project Homecoming”। इसे पिछले साल शुरू किया गया था, लेकिन अब इसे और आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार चाहती है कि लोग खुद से देश छोड़ें, ताकि जबरन कार्रवाई की जरूरत ही न पड़े।
सरकार ने इसके लिए एक ऐप बनाया है… CBP Home।

बस इस ऐप पर जाकर- अपनी जानकारी भरनी है, लौटने की इच्छा बतानी है। इसके बाद सरकार खुद संपर्क करती है। और आपकी वापसी का पूरा इंतजाम करती है। अमेरिका के लिए भी यह फायदेमंद है। एक व्यक्ति को जबरन डिपोर्ट करने में करीब $18,000 खर्च होते हैं। लेकिन अगर वही व्यक्ति खुद लौटे, तो खर्च घटकर $5,100 रह जाता है। यानी हर केस में $13,000 से ज्यादा की बचत।

22 लाख लोग ले चुके हैं फायदा

सरकार के मुताबिक, अब तक 22 लाख से ज्यादा लोग इस योजना का इस्तेमाल कर चुके हैं। यानि यह सिर्फ ऑफर नहीं… एक बड़ा अभियान बन चुका है। 2025 में 3,800 से ज्यादा भारतीयों को अमेरिका से बाहर किया गया है।
यानी यह मुद्दा भारत के लिए भी बेहद अहम है।

अमेरिका ने साफ चेतावनी दी है। अगर बिना वैध दस्तावेज के रहेंगे, तो कार्रवाई तय है।

इसमें शामिल हैं:

गिरफ्तारी, हिरासत, जबरन डिपोर्ट, संपत्ति जब्ती तक। अब सवाल यह है। क्या यह ऑफर एक आसान रास्ता है। या फिर दबाव में लिया गया फैसला? अमेरिका का संदेश साफ है- खुद लौटो, पैसा पाओ। वरना कानून का सामना करो।

First Published : March 18, 2026 | 2:15 PM IST