facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

चीन को वाणिज्य दूतावास बंद करने का अमेरिका का आदेश

Last Updated- December 15, 2022 | 4:29 AM IST

चीन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका ने उसे ह्यूस्टन और टैक्सस में मौजूद अपना वाणिज्य दूतावास बंद करने का आदेश दिया है। चीन ने इसे अपमानजनक और अनुचित कदम बताया है जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नुकसान पहुंचेगा।
इस बीच ह्यूस्टन के इस दूतावास में आग लगने की खबर आई। पुलिस के अनुसार दूतावास परिसर में रखे कागजों के जलने से आग लगने की आशंका है। ह्यूस्टन पुलिस विभाग ने बताया कि वाणिज्य दूतावास के परिसर में मंगलवार रात आठ बजे के आसपास दस्तावेजों को जलाये जाने की खबर मिलते ही दमकल और पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अमेरिकी कदम की निंदा की। यह कदम ऐसे वक्त पर उठाया जा रहा है जब दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने आगाह किया कि अगर अमेरिका अपना फैसला नहीं बदलता है तो कड़े जवाबी उपाय किए जाएंगे। वांग ने कहा, ‘कम समय में ही ह्यूस्टन में चीन के महावाणिज्य दूतावास को एकतरफा तरीके से बंद करना, चीन के खिलाफ उसके हाल के कदमों में अभूतपूर्व वृद्धि है।’ अमेरिका की तरफ से कोई तत्काल पुष्टि या स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

First Published - July 22, 2020 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट