ताजा खबरें

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी! Sensex 73,738 और Nifty 22,368 पर बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी अपने शुरुआती बढ़त को कम करते हुए 31.60 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 22,368 पर बंद हुआ।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 23, 2024 | 4:29 PM IST

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच टेलीकॉम, टेक और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में बढ़त के बाद इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) मंगलवार को लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 400 अंक से ज्यादा की तेजी के बाद 89.83 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 73,738.45 पर बंद हुआ। सेशन के दौरान यह 411.27 अंक या 0.55 प्रतिशत उछलकर 74,059.89 पर पहुंच गया।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी अपने शुरुआती बढ़त को कम करते हुए 31.60 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 22,368 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 111.15 अंक या 0.49 प्रतिशत चढ़कर 22,447.55 पर पहुंच गया।

इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुनाफावसूली के कारण भारी बिकवाली का दबाव बाजार सूचकांकों में बढ़त कम हो गई। रिलायंस एक प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 2,918.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, नेस्ले, मारुति, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Top Losers

दूसरी तरफ, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) , महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से गिरावट में बंद हुए।

First Published : April 23, 2024 | 4:21 PM IST