ताजा खबरें

अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

कांग्रेस के अमेठी कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल द्वारा भजन कीर्तन के साथ ही हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया

Published by
भाषा   
Last Updated- June 19, 2023 | 1:37 PM IST

Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और अमेठी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद राहुल गांधी के सोमवार को 53वें जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ तथा पूजा अर्चना की।

कांग्रेस के अमेठी कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल द्वारा भजन कीर्तन के साथ ही हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार सुबह आठ बजे से चल रहा है। कांग्रेस कार्यालय को सजाया गया है और हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि अमेठी के सभी विकास खंडों में शरबत वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। राहुल गांधी का जन्मदिन सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है।

राहुल गांधी आज 52 साल के हो गए और जिले में 52 कांग्रेसियों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने 2002 से 2019 तक अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

उन्हें 2019 के चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने हराकर अमेठी सीट पर कब्जा कर लिया था। चुनाव हारने के बाद से राहुल गांधी पिछले चार वर्षों में तीन बार अमेठी आये। वह आखिरी बार उप्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आए थे।

First Published : June 19, 2023 | 1:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)