ताजा खबरें

Delhi Weather Today: दिल्ली में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 147 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 06, 2024 | 10:59 AM IST

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में मंगलवार को मिनिमम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखा गया और पालम में सुबह साढ़े आठ बजे तक दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्के कोहरे का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे रिलेटिव ह्यूमिडिटी (Relative humidity) 95 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंगलवार सुबह प्रदूषण से थोड़ी राहत

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 147 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

कैसे मापी जाती है शहर की Air Quality?

बता दें कि शून्य और 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : February 6, 2024 | 10:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)