ताजा खबरें

Delhi Weather Today: दिल्ली में इस सप्ताह हो सकती है बूंदाबांदी, गर्मी से मिल सकती है राहत

आईएमडी (IMD) ने आज दिन में आसमान के मुख्यत: साफ रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 08, 2024 | 12:17 PM IST

Delhi Weather: दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, ह्यूमिडिटी का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 41 फीसदी था। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान के 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं और गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

आईएमडी (IMD) ने आज दिन में आसमान के मुख्यत: साफ रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

First Published : April 8, 2024 | 12:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)