ताजा खबरें

Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड का कहर जारी, IMD ने जारी किया घने कोहरे का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Delhi Weather: रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली और राष्ट्रीय राजधानी से गुजरने वाली कम से कम 11 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 20, 2024 | 11:42 AM IST

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन के लिए घने कोहरे का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली और राष्ट्रीय राजधानी से गुजरने वाली कम से कम 11 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 330 था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

First Published : January 20, 2024 | 11:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)