ताजा खबरें

Delhi Weather Update: क्या दिल्ली में आज और गिरेगा तापमान? IMD ने लगाया बारिश का अनुमान

आईएमडी ने गरज के साथ बारिश होने और अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है.

Published by
भाषा   
Last Updated- June 02, 2024 | 10:29 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 4.2 डिग्री अधिक है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

आईएमडी ने गरज के साथ बारिश होने और अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 184 के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है.

First Published : June 2, 2024 | 10:29 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)