ताजा खबरें

Delhi Weather: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, जानें कितना रहेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 16, 2024 | 12:05 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

दिल्ली में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

First Published : April 16, 2024 | 12:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)