ताजा खबरें

MCap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण में हुआ इजाफा

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85.31 अंक या 0.10 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 21, 2024 | 12:02 PM IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,10,330.26 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85.31 अंक या 0.10 प्रतिशत के लाभ में रहा।

सेंसेक्स शुक्रवार को 81,587.76 के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। ‘मुहर्रम’ के मौके पर बुधवार को शेयर बाजार बंद रहे थे।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 42,639.16 करोड़ रुपये बढ़कर 15,56,772.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 36,748.23 करोड़ रुपये बढ़कर 7,01,695.24 करोड़ रुपये हो गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 33,569.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,44,396.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 26,372.23 करोड़ रुपये बढ़कर 7,93,576.49 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 24,494.49 करोड़ रुपये बढ़कर 6,40,651.30 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का 19,420.52 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,92,679.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 16,223.03 करोड़ रुपये बढ़कर 8,31,928.39 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 10,863.44 करोड़ रुपये बढ़कर 8,78,531.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 56,799.01 करोड़ रुपये घटकर 21,03,829.74 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 13,124.01 करोड़ रुपये घटकर 12,22,701.34 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

First Published : July 21, 2024 | 12:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)