ताजा खबरें

नोट कर लें डेट! दिल्ली में इन दो दिन होगी पानी की किल्लत, दिल्ली जल बोर्ड ने जारी किया नोटिस

नोटिस में बताया गया है कि निवासियों को पर्याप्त पानी जमा करने की सलाह दी जाती है और अनुरोध पर पानी के टैंकर उपलब्ध होंगे।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 16, 2024 | 4:46 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में 18 और 19 जनवरी को सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र में फ्लोमीटर लगाने और रखरखाव कार्य के कारण जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक नोटिस में बताया गया है कि निवासियों को पर्याप्त पानी जमा करने की सलाह दी जाती है और अनुरोध पर पानी के टैंकर उपलब्ध होंगे।

जल आपूर्ति 16 घंटे तक रहेगी प्रभावित 

नोटिस के अनुसार, ”सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र में फ्लोमीटर लगाने और अन्य रखरखाव कार्यों के कारण दक्षिणी दिल्ली में इस संयंत्र से होने वाली जल आपूर्ति 16 घंटे तक प्रभावित रहेगी। जल आपूर्ति 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से 19 जनवरी की सुबह तक प्रभावित रहेगी।”

DJB ने बताया कि कैलाश नगर, सराय काले खां, जल विहार, लाजपत नगर, मूलचंद अस्पताल, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज, देवली, अंबेडकर नगर, ओखला, कालकाजी और गोविंदपुरी में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन इलाकों में होगी पानी की किल्लत

इसके अलावा दिल्ली की श्याम नगर कॉलोनी, ओखला सब्जी मंडी, अमर कॉलोनी, दक्षिण पुरी, पंचशील पार्क, शाहपुर जट, कोटला मुबारकपुर, सरिता विहार, सिद्धार्थ नगर, अपोलो, मालवीय नगर, छतरपुर और एनडीएमसी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 16 घंटे तक जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

First Published : January 16, 2024 | 4:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)