facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

कर प्रोत्साहन कम किए जाने पर केंद्र को नोटिस

Last Updated- December 15, 2022 | 4:59 AM IST

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत क्षेत्र आधारित कर प्रोत्साहन कम किए जाने को लेकर अशोक लीलैंड की ओर से दायर की गई याचिका पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने केंद्र को नोटिस भेजा है।
अशोक लीलैंड ने याचिका में कहा है कि उत्पाद शुल्क के दौर में क्षेत्र आधारित छूट के तहत 100 प्रतिशत छूट देने का वादा किया गया था, जबकि जीएसटी लागू होने पर लाभ घटा दिया गया और सिर्फ 58 प्रतिशत केंद्रीय जीएसटी और नकद लेजर के माध्यम से भुगतान किए जाने वाले 29 प्रतिशत एकीकृत जीएसटी का रिफंड दिया जा रहा है।
याची ने प्रॉमिसरी एस्टॉपेल और वैध अपेक्षा के आधार पर योजना को चुनौती दी है। प्रॉमिसरी एस्टॉपेल संविधा विधि का एक सिद्धांत है, जो किसी व्यक्ति को वादे से मुकरने से रोकता है, भले ही इस मामले में कोई कानूनी कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ हो।
उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करके स्थिति साफ करे। मामले की अगली सुनवाई 5 सप्ताह बाद होगी। इसके पहले भी कई याचियों ने इस सिलसिले में न्याायलय में याचिकाएं दायर की हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसके पहले इसी तरह की हीरो मोटोकॉर्प की एक याचिका पर सरकार के पक्ष में फैसला दिया था। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने पर 10 साल के लिए केंद्रीय उत्पाद शुल्क के भुगतान से छूट मिलती है।

First Published - July 10, 2020 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट