ताजा खबरें

Stock market: इजराइल-ईरान युद्ध का असर; खुलते ही लुढ़का बाजार, Sensex 500 से ज्यादा अंक टूटा

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 16, 2024 | 12:25 PM IST

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की आशंका और कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट जारी रही।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के लगातार बिकवाल रहने और ब्रेंट कच्चे तेल की उच्च कीमतों से भी निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुईं।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 585.63 अंक गिरकर 72,814.15 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 168.65 अंक फिसलकर 22,103.85 अंक पर पहुंच गया।

Top Losers

सेंसेक्स में लिस्टेड कंपिनयों में से इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

Top Gainers

टाइटन कंपनी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले और मारुति के शेयर लाभ में रहे।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत चढ़कर 90.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,268.00 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

First Published : April 16, 2024 | 10:22 AM IST