facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

चीनी ऐप वीबो से हटे प्रधानमंत्री मोदी

Last Updated- December 15, 2022 | 5:33 AM IST

चीन के 59 ऐप्स पर बैन लगाने के दो दिन बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो छोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि वीबो पर मोदी के 2.44 लाख फॉलोअर हैं। लेकिन अब पेज पर उनकी तस्वीर, प्रोफाइल और सभी पोस्ट खत्म हो चुकी हैं।
वीबो में मोदी का खाता काफी धूमधाम के बीच 2015 में उस समय खोला गया था, जब प्रधानमंत्री के तौर पर वह पहली बार चीन गए थे। मोदी हर साल इसी पेज पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनिफिंग को सालगिरह की मुबारकबाद देते थे, लेकिन इस साल उन्होंने ऐसा नहीं किया। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने इसे ‘सख्त संदेश’ बताया। उन्होंने कहा कि सीमा व आर्थिक मोर्चे के बाद प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत स्तर पर भी सख्त संदेश दिया है। संतोष ने कहा कि 2015 में वीबो पर दस्तक देने वाले मोदी ने 59 चीनी ऐप्स पर रोक लगाने के फौरन बाद इससे हटने का फैसला किया। लद्दाख में चीन के साथ टकराव के बाद सरकार ने सोमवार रात भारत में ये ऐप्स बंद करने की घोषणा की और इन्हें देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरनाक गतिविधियों में लिप्त बताया।

First Published - July 1, 2020 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट