ताजा खबरें

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल के शेयर करीब 17% चढ़े, इस वजह से आया उछाल

बीएसई पर कंपनी का शेयर 16.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 247.40 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 16.93 प्रतिशत के उछाल के साथ 247.50 रुपये पर रहा।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 02, 2024 | 1:01 PM IST

Aditya Birla Fashion Stock: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL) के शेयर में मंगलवार को करीब 17 प्रतिशत का उछाल आया।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 16.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 247.40 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 16.93 प्रतिशत के उछाल के साथ 247.50 रुपये पर रहा।

मदुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल (एमएफएल) व्यवसाय में चार फास्ट फैशन ब्रांड – लुई फिलिप, वैन ह्यूसेन, एलन सोली और पीटर इंग्लैंड के साथ-साथ अमेरिकन ईगल और फॉरएवर 21 जैसे कैजुअल वियर ब्रांड शामिल हैं।

इसके पास स्पोर्ट्सवियर ब्रांड रीबॉक और वैन ह्यूसेन के तहत इनरवियर व्यवसाय के लिए एक ब्रांड लाइसेंस भी है, जिसे एक अलग सूचीबद्ध इकाई में विभाजित किया जाएगा।

इस वजह से आदित्य बिड़ला फैशन के शेयर में आई तेजी

कंपनी ने सोमवार को अपने मदुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल कारोबार को कंपनी से अलग कर एक अलग लिस्टेड इकाई बनाने की घोषणा की थी, जिसके एक दिन उसके शेयर में तेजी आई।

First Published : April 2, 2024 | 1:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)