facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

5300 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही 3% उछला Bharat Electronics का शेयर, पिछले एक महीने में 18% से ज्यादा चढ़ा

Advertisement

पिछले महीने में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 18 प्रतिशत से ज्यादा की शानदार वृद्धि हुई है। वहीं, सालाना आधार पर डिफेन्स कंपनी का शेयर 68 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।

Last Updated- December 15, 2023 | 5:32 PM IST
Stocks To buy

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics) के शेयर की कीमत शुक्रवार, 15 दिसंबर को 3.26 प्रतिशत बढ़कर 169.35 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गई। कंपनी को एक मेगा डिफेंस ऑर्डर मिलने के बाद उसके शेयरों में यह तेजी आई है।

रक्षा मंत्रालय ने 10 साल की अवधि में भारतीय सेना के लिए इलेक्ट्रॉनिक फ़्यूज़ के अधिग्रहण के लिए पुणे की बीईएल के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस समझौते के तहत कुल 5,336.25 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

मोदी सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टिकोण के अनुरूप, यह कॉन्ट्रैक्ट ‘भारतीय उद्योग द्वारा भारतीय सेना के लिए गोला-बारूद के निर्माण’ पहल के तहत गोला-बारूद की खरीद के लिए स्थापित किया गया है। सरकार का यह कदम गोला-बारूद की 10 साल की लॉन्ग टर्म मांग को पूरा करने के उद्देश्य के तहत है।

परियोजना के प्राथमिक उद्देश्यों में आयात पर निर्भरता कम करने के लिए गोला-बारूद भंडार को बढ़ाना, गोला-बारूद उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को प्राप्त करना और सप्लाई चेन में व्यवधानों की स्थिति में स्टॉक की सुरक्षा करना शामिल है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 2023-24 में अब तक 23,176 करोड़ के मिले ऑर्डर

कुलमिलाकर इस आर्डर के साथ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) को चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक संचयी रूप से 23,176 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।

ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 205 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि सरकारी रक्षा उद्यमों के लिए उनकी प्राथमिकता के अनुरूप, वे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के रिटर्न पर आशावादी बने हुए हैं।

एक साल में 68% से ज्यादा चढ़ा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर

विश्लेषकों ने अगले तीन से पांच वर्षों में नए ऑर्डर के साथ-साथ निर्यात में वृद्धि की संभावना को स्वीकार करते हुए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर लिए टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 205 रुपये कर दिया है।

बता दें कि पिछले महीने में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 18 प्रतिशत से ज्यादा की शानदार वृद्धि हुई है। वहीं, सालाना आधार पर डिफेन्स कंपनी का शेयर 68 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।

क्या करती है भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ?

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भारत सरकार के मालिकाना हक वाली एयरोस्पेस और रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। यह मुख्य रूप से जमीनी और एयरोस्पेस एप्लीकेशंस के लिए एडवांस इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाती है। बीईएल भारत के रक्षा मंत्रालय के तहत पब्लिक सेक्टर की 16 PSU यानी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग कंपनी में से एक है।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement