facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

MP: चुनावी साल में संविदा कर्मियों के लिए घोषणाओं की बौछार

उन्होंने कहा कि आंदोलनरत रहे कर्मचारियों का काटा हुआ वेतन वापस किया जाएगा और उन पर कोई केस नहीं चलेगा।

Last Updated- August 24, 2023 | 6:01 PM IST

चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं की हैं। मंगलवार को भोपाल में आयोजित संविदाकर्मियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं फैसला कर रहा हूं कि संविदा कर्मचारियों की प्रति वर्ष अनुबंध की प्रक्रिया समाप्त की जाती है। मुझे विश्वास है कि आप अब पहले से भी अधिक ईमानदारी से काम करेंगे।’

मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मचारियों को नैशनल पेंशन स्कीम का लाभ देने, स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने, अनुकंपा नियुक्ति की व्यवस्था करने और सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी देने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान आकस्मिक, अर्जित और एच्छिक अवकाश तथा मातृत्व अवकाश की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत रहे कर्मचारियों का काटा हुआ वेतन वापस किया जाएगा और उन पर कोई केस नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आप लोग चाहे स्वास्थ्य विभाग से हों, नगरीय विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पीडब्ल्यूडी, कृिष्ज्ञ विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग या शिक्षा विभाग, आप सभी ने बहुत अद्भुत काम किया है। मुझे कहने में हिचक नहीं है कि आपने नियमित कर्मचारियों के कदम से कदम मिलाकर और कई बार उनसे ज्यादा काम करके दिखाया है।’

First Published - July 4, 2023 | 8:55 PM IST

संबंधित पोस्ट