ताजा खबरें

Stock market: ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, जानें आज कैसी रहेगी बाजार की चाल

मिडल ईस्ट में संघर्ष का भारत जैसे एनर्जी सेंसिटिव देश के लिए तेल की कीमतों पर एक बड़ा असर पड़ सकता है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 15, 2024 | 8:56 AM IST

Stock market: ईरान-इज़राइल के बीच युद्ध (Iran-Israel war) को लेकर चिंता बढ़ने से सोमवार को बाज़ार की धारणा को धक्का लगने की आशंका है। निवेशक वैश्विक चिंताओं को देखते हुए सोने जैसे सुरक्षित ठिकाने की ओर अपना ध्यान लगा सकते हैं।

इसके अलावा, मिडल ईस्ट में संघर्ष का भारत जैसे एनर्जी सेंसिटिव देश के लिए तेल की कीमतों पर एक बड़ा असर पड़ सकता है।

सुबह 7:15 बजे गिफ्ट निफ्टी करीब 150 अंक नीचे 22,453 के स्तर पर था।

एशियाई बाजरों का क्या हाल ?

एशियाई बाजरों में जापान का निक्केई और कोस्पी में 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ASX200 में 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई।

कॉर्पोरेट कमाई

वहीं, डोमेस्टिक बाज़ार की बात करें तो आज जीटीपीएल हैथवे, हैथवे भवानी केबलटेल एंड डेटाकॉम, मेटलिस्ट फोर्जिंग्स, ओन्टिक फिनसर्व, राजू इंजीनियर्स, हिट किट ग्लोबल सॉल्यूशंस, शेखावाटी पॉली-यार्न, एटम वाल्व्स और सिबली इंडस्ट्रीज अपने मार्च तिमाही (Q4FY24) के नतीजों जारी करेंगी।

बाजार में निवेशक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के चौथी तिमाही के आंकड़ों पर भी प्रतिक्रिया देंगे जो पिछले शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आए थे।

First Published : April 15, 2024 | 8:50 AM IST