Representative image
Stocks To Watch Today, April 21: घरेलू शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुल सकते हैं। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों का रुख सकारात्मक बना हुआ है। सुबह करीब 7:46 बजे गिफ्ट निफ्टी 61 अंकों की तेजी के साथ 24,393 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। जापान का निक्केई 1.16 प्रतिशत चढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 0.39 प्रतिशत ऊपर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.67 प्रतिशत मजबूत हुआ। वहीं चीन का सीएसआई 300 इंडेक्स 0.34 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ।
अमेरिकी बाजारों की बात करें तो सोमवार को हल्की कमजोरी देखने को मिली। एसएंडपी 500 में 0.24 प्रतिशत, नैस्डैक में 0.26 प्रतिशत और डाउ जोंस में 0.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
आज के कारोबार में कई कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। तिमाही नतीजों, नए समझौतों और कॉर्पोरेट अपडेट्स की वजह से इन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है।
HCL Technologies, Nestle India, Tata Elxsi, Persistent Systems और 360 ONE WAM समेत कई कंपनियां आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। नतीजों के आधार पर इन शेयरों में उतार-चढ़ाव संभव है।
कंपनी ने Hyundai Motor के साथ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में संयुक्त विकास समझौता किया है। इसके तहत इलेक्ट्रिक माइक्रो मोबिलिटी व्हीकल्स पर काम होगा। साथ ही कंपनी ने जाम्बिया के बाजार में भी कदम रखा है, जहां Zamoto Manufacturing को डिस्ट्रीब्यूटर बनाया गया है।
कंपनी ने दक्षिण कोरिया की POSCO के साथ ओडिशा में 6 मिलियन टन क्षमता वाले ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट के लिए जॉइंट वेंचर किया है। यह विस्तार कंपनी के लिए अहम माना जा रहा है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सचिंदरपाल सिंह भिंडर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 20 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है। कंपनी ने इसके पीछे व्यक्तिगत और पेशेवर कारण बताए हैं।
कंपनी ने रिटेल सेगमेंट में कदम रखते हुए स्टेनलेस स्टील रीबार ‘जिंदल इन्फिनिटी’ लॉन्च किया है। यह कदम निर्माण क्षेत्र में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है।
27 अप्रैल को बोर्ड की बैठक में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा। इसी दिन बैंक अपने वित्तीय नतीजे जारी करेगा और डिविडेंड पर भी फैसला हो सकता है।
कंपनी की डीमर्जर योजना 1 मई से लागू होगी। इसके बाद अलग-अलग बिजनेस यूनिट्स स्वतंत्र रूप से काम करेंगी।
HCP Investments ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा बेच दिया है। लगातार शेयर बिक्री निवेशकों के लिए अहम संकेत मानी जा रही है।
कंपनी ने वेंकटेशन एलैया नायडू को एक साल के लिए नया CEO नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 20 अप्रैल से प्रभावी है।
थॉमस कुक इंडिया और उसकी ग्रुप कंपनी एसओटीसी ट्रैवल ने नया फीचर लॉन्च किया है। इसके तहत अब वीजा रिजेक्शन की स्थिति में इंश्योरेंस कवर मिलेगा, जिससे यात्रियों को राहत मिल सकती है।