ताजा खबरें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन

उनका पिछले तीन महीने से एम्स में इलाज किया जा रहा था।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 15, 2024 | 12:19 PM IST

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि सुबह 9.28 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

वह पिछले कुछ दिन से ‘वेंटिलेटर’ पर थीं। सूत्र ने बताया कि उनका पिछले तीन महीने से एम्स में इलाज किया जा रहा था। वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं।

First Published : May 15, 2024 | 11:43 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)