ताजा खबरें

Vibhakar Shastri Resigned: लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, BJP का थामा दामन

विभाकर शास्त्री ने कहा, ‘‘सम्मानीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।’’ वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 14, 2024 | 1:52 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री (Vibhakar Shastri) ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित पोस्ट में अपने त्यागपत्र की घोषणा की।

विभाकर शास्त्री ने कहा, ‘‘सम्मानीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।’’ वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने भी ज्वाइन की BJP

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और राज्य पार्टी प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने उनका स्वागत किया।

मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि चव्हाण बुधवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस से इस्तीफा देने के ठीक एक दिन बाद भाजपा में शामिल होने का उनका निर्णय कथित तौर पर नामांकन की समय सीमा को देखते हुए लिया गया।

First Published : February 14, 2024 | 1:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)