facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

45 छात्रों की नौकरी के लिए 100 कंपनियां

Last Updated- December 08, 2022 | 9:03 AM IST

लखनऊ स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में अंतरराष्ट्रीय कार्यपालक प्रबंधन पाठयक्रम (आईपीएमएक्स) के पहले बैच को नौकरी दिलाने की प्रक्रिया अप्रैल 2009 में शुरू होगी।


नियोजन की पूरी प्रक्रिया वैश्विक मंदी के असर से अछूती रहेगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

संस्थान ने अपने नोएडा स्थित कैंपस के 45 छात्रों को नौकरी दिलाने के लिए 100 कंपनियों को कैंपस में बुलाया है। आईपीएमएक्स एक साल का आवासीय कार्यपालक  पाठयक्रम है।

संस्थान को उम्मीद है कि इस साल ढांचागत संरचना और विनिर्माण क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां नौकरियों की पेशकश में अव्वल रहेंगी। आईपीएमएक्स की अध्यक्ष पूनम सहगल ने बताया कि ‘दो वर्षीय पोस्ट ग्रैजुएट कार्यक्रम के विपरीत इस कार्यक्रम में कोई नियोजन सप्ताह का प्रावधान नहीं है।

हमारे कार्यक्रम के लिए भर्ती करने वाले नौकरी की पेशकश करने से पहले छात्रों से एक या दो बैठकें करना चाहते हैं। आर्थिक मंदी के कारण वित्तीय कंपनियों की पेशकश प्रभावित हो सकती है लेकिन ढांचागत क्षेत्र, विनिर्माण और आईटी कंपनियों की ओर से हमें काफी अच्छे रुझान मिल रहे हैं। ये कंपनियां छात्रों को उच्च प्रबधंन पदों पर नियुक्त करना चाहती हैं।’

First Published - December 14, 2008 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट