facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

प्रवासी को कुछ भुगतान कर योग्य नहीं

Last Updated- December 07, 2022 | 10:00 PM IST

प्रवासियों को किए जाने वाले सभी भुगतानों पर आम तौर पर कर में स्रोत पर ही कटौती की जानी होती है। आयकर की धारा 195 के तहत भुगतान करने वाले का यह दायित्व है कि वह या तो वह स्रोत पर ही कर काट ले या उस समय कर में कटौती करे जब प्रवासी के खाते में राशि हस्तांतरित की जा रही हो।

अगर इस तरह कर में कटौती न की गई तो  इसके कई परिणाम हो सकते हैं, मसलन कि भुगतान करने वाला भुगतान की गई राशि के एवज में अपनी आय में कटौती का दावा करने का हकदार नहीं हो सकता है।

आईएमटी लैब्स (2005 के एएआर 676) के मामले में अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग ने यह व्यवस्था दी थी कि कर में कटौती सिर्फ उन भुगतेय राशि पर ही नहीं होगी, जिसकी प्रकृति आय से संबद्ध हो बल्कि सकल राशि पर भी यह लागू होगा, जो कि ग्रहण करने वाले की आय या लाभ से इतर संपूर्ण आय को दर्शाता होगा।

इस संबंध में ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ एपी लिमिटेड बनाम सीआईटी (239 आईटीआर 587) के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने जो निर्णय दिया था, उससे अथॉरिटी ने भी अपनी सहमति जताई थी।
लेकिन मंगलूर रिफाइनरी ऐंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (113 आईटीडी 85) के मामले में मुंबई ट्रिब्यूनल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, धारा 195 में यह स्पष्ट तौर पर उल्लिखित है कि जांचकर्ता को खुद इस बात का स्पष्टीकरण देना होगा कि उसके  भुगतान में आय का कोई भी तत्व नहीं आ रहा है।

जांचकर्ता अधिकारी को मात्र यह अधिकार है कि वह धारा 195 की उपधारा (2) के तहत बिना किसी कटौती के भुगतान की अनुमति प्रदान करे। हाल ही में हैदराबाद आयकर ट्रिब्यूनल ने भी फ्रंटलाइन सॉफ्टवेयर और कॉल वर्ल्ड टेक्नोलॉजिज के मामले में यह व्यवस्था दी कि कॉल सेंटरों को अगर विदेशी कंपनियों से सेवा के विरूद्ध भुगतान प्राप्त होता है, तो वह कर कटौती के तहत आता है।

First Published - September 21, 2008 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट