facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

ऑक्सीजन में कमी पर अदालत सख्त

Last Updated- December 12, 2022 | 5:12 AM IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र से पूछा कि कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर आदेश की तामील नहीं करने के कारण उसके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जाए। अदालत ने कहा, ‘आप शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर छिपा सकते हैं मगर हम ऐसा नहीं करेंगे। क्या आपको इन चीजों के बारे में पता नहीं है?’
अदालत ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय पहले ही निर्देश दे चुका है और अब उच्च न्यायालय भी कह रहा है कि केंद्र को किसी भी तरह दिल्ली को तत्काल 700 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करनी होगी। पीठ ने कहा, ‘आप शहर का हिस्सा हैं और खुद हालात देख रहे हैं। क्या आप एकांतवास में रह रहे हैं।’
न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली के पीठ ने केंद्र की इस दलील को भी खारिज कर दिया कि मौजूदा चिकित्सकीय ढांचे को देखते हुए दिल्ली 700 टन चिकित्सकीय ऑक्सीजन की हकदार नहीं है। पीठ ने कहा कि वे हर दिन यह खौफनाक हकीकत देख रहे हैं कि लोगों को अस्पतालों में ऑक्सीजन या आईसीयू बेड नहीं मिल रहे हैं। गैस कम होने के कारण बेड की संख्या भी घटा दी गई है। अदालत ने केंद्र सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस पर जवाब देने के लिए बुधवार को अदालत के सामने हाजिर होने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का 30 अप्रैल का विस्तृत आदेश दिखाता है कि अदालत ने केंद्र को 700 टन ऑक्सीजन मुहैया कराने का निर्देश दिया था, केवल 490 टन नहीं। पीठ ने कहा कि उच्चतम न्यायालय पहले ही आदेश दे चुका है और अब उच्च न्यायालय भी कह रहा है कि जैसे भी हो केंद्र को हर दिन दिल्ली को 700 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करनी होगी। पीठ ने कहा, ‘हमने आपसे कहा था कि हमारे जेहन में अवमानना अंतिम उपाय है, लेकिन यह हमारे जेहन में है और हमें यह अंतिम हथियार इस्तेमाल करने को मजबूर न करें। अब बहुत हो गया। इसे लेकर स्थिति स्पष्ट कीजिए। हम जवाब में न नहीं सुनना चाहते हैं। आपके पास 700 टन आपूर्ति के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं है।’

First Published - May 4, 2021 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट