facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

शीर्ष न्यायालय में कोविड मामले की सुनवाई टली

Last Updated- December 12, 2022 | 5:32 AM IST

देश भर में हजारों कोविड मरीज बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं, वहीं उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को नैशनल इमरजेंसी प्लान की सुनवाई मंगलवार तक के लिए टाल दी है। यह फैसला तब हुआ, जब वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने अपनी नियुक्ति की आलोचना के बाद पद छोडऩे का फैसला किया।
साल्वे ने कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि मामले का फैसला इस साये में हो कि मैं मुख्य न्यायाधीश को जानता हूं।’ साल्वे उन खबरों का हवाला दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि वह सीजेआई एसए बोबडे के स्कूल के दिनों के मित्र रहे हैं, इसलिए उनकी नियुक्ति हुई है।
वहीं मुख्य न्यायधीश ने आदेश पढ़े बगैर प्रतिक्रिया देने को लेकर कुछ वरिष्ठ वकीलों की आलोचना की। न्यायालय ने गुजरात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व कर रहे दुष्यंत दवे से कहा कि आपने हमारा आदेश पढ़े बगैर धारणा बना ली है। पीठ ने कहा कि हमें इस बात का दुख है कि कुछ वरिष्ठ वकीलों ने कहा कि ‘हमें भी यह जानकर बहुत दुख हुआ कि मामले में साल्वे को न्याय मित्र नियुक्त किए जाने पर कुछ वरिष्ठ वकील क्या कह रहे हैं।’ पीठ ने कहा कि साल्वे  की नियुक्ति पीठ में शामिल सभी न्यायाधीशों का सामूहिक निर्णय था। सीजेआई ने कहा कि उनका कल का आदेश उच्च न्यायालयों को कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर उच्च न्यायालयों को सुनवाई से नहीं रोकता है।

First Published - April 23, 2021 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट