facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

‘अर्थव्यवस्था के लिए ब्याजमाफी सही नहीं’

Last Updated- December 15, 2022 | 2:40 AM IST

वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक ने आज उच्चतम न्यायालय से कहा है कि बैंक अर्थव्यवस्था को बहाल करने में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं और उनसे ब्याज दरों का बोझ उठाने को कहना वित्तीय व्यवस्था व आर्थिक वृद्धि पर विपरीत असर डालेगा।
केंद्र व रिजर्व बैंक की ओर से तर्क करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने 2 न्यायाधीशों के पीठ से कहा कि ब्याज माफी या कर्ज पर सबको किस्त टालने की सुविधा देना तात्कालिक दुखद प्रतिक्रिया होगी और यह अर्थव्यवस्था के हित में नहीं है।
शीर्ष न्यायालय ने कहा कि वह इस मामले पर गुरुवार को फिर सुनवाई करेगा। विलंबित किस्त पर ब्याज माफ करने, या ब्याज पर ब्याज न लेने के मामले में कई पक्षकार हो गए हैं। इसमें विभिन्न राज्यों के रियल एस्टेट निकाय, होटल एसोसिएशन, बिजली उत्पादकों के समूह, शॉपिंग सेंटरों के प्रतिनिधि व अन्य शामिल हैं।

First Published - September 2, 2020 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट