facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

मुद्रा इंस्टीटयूट का इनोवेशन सेंटर जल्द

Last Updated- December 08, 2022 | 9:03 AM IST

देश में उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देने के लिए बिजनेस स्कूलों में इनोवेशन सेंटर की शुरुआत तेजी से लोकप्रिय हो रही है।


देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थान भारतीय प्रबंधन संस्थान- अहमदाबाद द्वारा सेंटर फॉर इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप की स्थापना करने के बाद मुद्रा इंस्टीटयूट ऑफ कम्युनिकेशन – अहमदाबाद (एमआईसीए) भी अपना इनोवेशन और इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना करने जा रहा है।

एमआईसीए के उत्कृष्टता केंद्र, उद्यमशीलता विकास केंद्र (ईडीसी) अपनी तरह के पहले कॉमक्यूबेटर की स्थापना करने जा रहा है। यह संचार क्षेत्र के लिए तैयार किया गया एक इनक्यूबेशन सेंटर है। इस परियोजना के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 4 करोड़ रुपये मुहैया करा रहा है।

एमआईसीए के एक वरिष्ठ संकाय सदस्य ने बताया कि ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इस केंद्र की स्थापना के लिए पहले ही 4 करोड़ रुपये दे चुका है। इस केंद्र का उद्देश्य उद्यमशील प्रबंधकों की अभिनव सोच और स्वाभाविक विचारों को व्यावसायिक स्वरूप देना है।

इनक्यूबेशन सेंटर को अब एक पूर्ण केंद्र का रूप दिया जाएगा जहां छात्र इनोवेशन पर काम कर सकेंगे।’ इसके अलावा कॉमक्यूबेटर संचार क्षेत्र में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए भी काम करेगा। एमआईसीए-ईडीसी एमआईसीए की पहल है और इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सहायता हासिल है।

उद्यमशीलता संरक्षण नेटवर्क भी तैयार किया गया है ताकि विभिन्न क्षेत्रों में उद्यमशील पहल को सहयोग दिया जा सके।

First Published - December 14, 2008 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट