बाजार

Q2 में 2900% डिविडेंड के बाद LIC के निवेश वाली FMCG कंपनी इस हफ्ते फिर दे सकती है लाभांश

FMCG दिग्गज ने जनवरी-मार्च तिमाही के साथ डिविडेंड की भी दी जानकारी

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 20, 2025 | 6:20 PM IST

भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनी Hindustan Unilever (HUL) ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही (Q4 FY2025) के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि बोर्ड मीटिंग के दौरान इस तिमाही के नतीजों के साथ-साथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड पर भी विचार किया जाएगा। HUL में LIC की हिस्सेदारी 5.01% है।

Q2 में मिला था 2900% का डिविडेंड

HUL ने बीते साल नवंबर 2024 में निवेशकों को 2900% डिविडेंड दिया था, जो ₹1 के फेस वैल्यू पर ₹29 प्रति शेयर बनता है। इसमें ₹19 का रेगुलर अंतरिम डिविडेंड और ₹10 का स्पेशल डिविडेंड शामिल था।

फाइनल डिविडेंड की घोषणा जल्द

कंपनी ने कहा है कि बोर्ड मीटिंग खत्म होने के बाद फाइनल डिविडेंड की जानकारी एक्सचेंज और मीडिया के ज़रिए शेयर की जाएगी। अगर बोर्ड मंज़ूरी देता है, तो यह डिविडेंड मौजूदा वित्त वर्ष के लिए आखिरी कैश रिवार्ड होगा।

गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 को HUL का शेयर ₹2374.65 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के मुकाबले हरे निशान में रहा।

First Published : April 20, 2025 | 6:20 PM IST