facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घरेलू पैसिव फंडों की AUM 5 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

वित्त वर्ष 2023 में पैसिव फंड उद्योग ने 1.55 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पूंजी प्रवाह दर्ज किया

Last Updated- June 26, 2023 | 8:27 PM IST
Nifty DMA

निफ्टी सूचकांकों के प्रदर्शन पर केंद्रित घरेलू पैसिव फंडों की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (AUM) 5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई। एक्सचेंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वहीं पूरे घरेलू पैसिव फंड उद्योग की AUM 2018 के बाद से 50 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज करने के बाद 7 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

वित्त वर्ष 2023 में पैसिव फंड उद्योग ने 1.55 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पूंजी प्रवाह दर्ज किया। निफ्टी सूचकांकों की इंडेक्स ट्रेकिंग कंपनी NSE इंडेक्सेज ने कहा, ‘निफ्टी सूचकांक संबंधित पैसिव फंडों का भारत में इक्विटी और डेट पैसिव फंडों में 75 प्रतिशत योगदान है। 31 मई, 2023 तक, 251 पैसिव फंड निफ्टी के खास सूचकांकों के प्रदर्शन पर केंद्रित थे।’

कुल मिलाकर, घरेलू बाजार में 355 विशेष पैसिव योजाएं हैं। इनमें से करीब 228 योजनाएं इक्विटी से जुड़ी हुई हैं और 107 डेट सूचकांकों, 13 स्वर्ण और 8 चांदी पर आधारित हैं। इक्विटी और डेट पैसिव योजनाओं की AUM 4.93 लाख करोड़ रुपये और 1.98 लाख करोड़ रुपये है। अंतरराष्ट्रीय तौर पर 16 निफ्टी आधारित ETF सूचकांक भारत से बाहर सूचीबद्ध हैं और उनकी AUM 1.3 अरब डॉलर है।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 8:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement