बाजार

BSE ने एशिया इंडेक्स में ‘S&P Dow Jones Indices’ की पूरी हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

BSE ने एक बयान में कहा कि एआईपीएल उन ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगी जो उसके सूचकांकों या आंकड़ा उत्पादों की सदस्यता ली हुई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 01, 2024 | 10:11 AM IST

प्रमुख शेयर बाजार बीएसई लिमिटेड ने एशिया इंडेक्स प्राइवेट लि. (एआईपीएल) में एसएंडपी डॉव जोन्स इंडेक्स की पूरी इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

इसके साथ ही एआईपीएल एक्सचेंज की पूर्ण अनुषंगी कंपनी बन गई है। एआईपीएल एसएंडपी डीजेआई और बीएसई के बीच एक संयुक्त उद्यम था और यह लोकप्रिय सूचकांक सेंसेक्स की गणना और रखरखाव के लिए जाना जाता है।

बीएसई ने एक बयान में कहा कि एआईपीएल उन ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगी जो उसके सूचकांकों या आंकड़ा उत्पादों की सदस्यता ली हुई है।

First Published : June 1, 2024 | 10:11 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)